श्री रामेश्वर लाल जीनगर को मिला शिक्षक गौरव अवार्ड, 25 राष्ट्रों के ध्वजों के सानिध्य में दिल्ली में हुआ सम्मान समारोह
नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|विश्व शांति एवं वैश्विक समरसता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय समरस्ता मंच द्वारा सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जयंती समापन महोत्सव के अवसर पर नई दिल्ली में “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन एवं विचार-प्रस्तुतीकरण समारोह” का आयोजन किया गया।इस गरिमामय समारोह में *श्री रामेश्वर लाल जीनगर, अध्यापक मांगीलाल बोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलीनगर, तहसील भीम, जिला राजसमंद (राजस्थान)* को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए *”शिक्षक गौरव अवार्ड”* से सम्मानित किया गया। 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में उन्हें अभिनन्दन-पत्र, मोमेंटो, शॉल एवं साफा प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथियों में न्यायमूर्ति श्री जे.के. रांका, अध्यक्ष रिटायर्ड सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय जजेज एसोसिएशन, न्यायमूर्ति डॉ. इशरत मसूर कुद्दूसी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश उड़ीसा उच्च न्यायालय, माननीय नागेंद्र राव उर्फ अनन्त महाराज जी, सांसद राज्यसभा, नई दिल्ली तथा श्री विजय पाल तोमर, पूर्व सांसद एवं प्रभारी भारतीय जनता पार्टी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हुकुम चन्द गणेशिया, कुलपति रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली ने की।
मंच की ओर से श्री जीनगर की कार्य-उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्री जीनगर को मंच द्वारा दिसम्बर माह में काठमांडू, नेपाल में प्रस्तावित सार्क स्थापना दिवस समापन महोत्सव के अन्तर्राष्ट्रीय समारोह में भी आमंत्रित किया गया है।नई दिल्ली में सम्मान प्राप्त होने पर परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।