बास्केटबॉल व हॉकी में राजकीय स्कूल सूरौठ की टीम बनी विजेता 

बास्केटबॉल व हॉकी में राजकीय स्कूल सूरौठ की टीम बनी विजेता

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेले गए फाइनल मुकाबले

सूरौठ। स्मार्ट हलचल।कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 सितंबर से चल रही जिला स्तरीय छात्र प्रतियोगिता के मंगलवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य सोहन सिंह मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक लोकेश मीणा एवं भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि छात्र वर्ग बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी प्रतियोगिता में प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलो से पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा विजय उदैनिया, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक प्रमेंद्र कौशिक, संयोजक प्रधानाचार्य सोहन सिंह मीणा, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा वीरेंद्र राजावत ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेलों का शुभारंभ किया। मंगलवार को प्रतियोगिता के 17 वर्ष बास्केटबॉल फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरौठ ने इंदिरा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरौठ को 10 -5 से हराया। इसी तरह 19 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीत की पुर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली को को 5-3 से हराया ।

17 वर्ष फुटबॉल फाइनल मुकाबले में इंदिरा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरौठ ने एस एफ एस कांचरोली को हराया। इसी तरह 19 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकुंद पुरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ी हैवत को 2 -0 से हराया।

हॉकी 19 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरौठ ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुड़िया को 2- 0 से हराया। फील्ड मार्शल लोकेश मीणा, वीरेंद्र सिंह राजावत, राजेश मीणा, युधिष्ठिर भांकर ने मैचों को खिलाया।

प्रधानाचार्य सोहन सिंह मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को स्थानीय विद्यालय में प्रातः 8 बजे आयोजित होगा।