*पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल।भीलवाड़ा नगर निगम में निर्विरोध निर्वाचित होकर इतिहास रचने वाली महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उप महापौर राधेश्याम सोमानी ने बुधवार प्रातः नगर निगम में एक सादे समारोह में पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व महापौर राकेश पाठक, महापौर प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह बिलिया, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि नगर निगम स्थित महापौर कक्ष में मुहूर्त अनुसार प्रातः 11.15 बजे महापौर श्रीमती जसवंत कंवर को पंडित आशुतोष शर्मा एवं पंडित अशोक व्यास ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद श्रीमती जसवंत कंवर ने विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर महापौर का दायित्व संभाल लिया। वहीं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने भी उपमहापौर कक्ष में विधि विधान से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने अटूट विश्वास जताकर नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। ये ट्रिपल इंजन सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी। महापौर एवं उपमहापौर का निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निजी सचिव हरनारायण माली एवं अन्य अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी स्वागत अभिनंदन किया।
*भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे – जसवंत कंवर*
महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि भाजपा संगठन ने विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। निगम के सभी पार्षदों, संगठन, आमजन और निगम परिवार के सहयोग से भीलवाड़ा शहर को प्रदेश में रोल मॉडल बनाएंगे। शहर में विकास योजनाओं को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता रहेगी।
*आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे – सोमानी*
उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने कहा कि नगर निगम के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधि आमजन के लिए सहज और सुलभ उपलब्ध रहेंगे। शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के साथ अनेक नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
*राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया पौधारोपण*
प्रारंभ में महापौर जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने निगम परिसर में स्थित सगस जी एवं हनुमान जी देव स्थल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही पदभार ग्रहण पश्चात परिसर में स्थापित भील राजा बलराज भील की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात निगम परिसर में ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक लादूलाल पीतलिया भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, सुरेंद्रसिंह मोटरास, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, बाबूलाल आचार्य, महेंद्र नायक, आकाश मालावत, भगवत सिंह खैराबाद, मंजू पालीवाल, विजय पोखरना, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, नागेन्द्र सिंह, सीपी जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।