गणपति पूजन के साथ ‘ढोल बाजे’ गरबा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|शारदीय नवरात्र के अवसर पर अग्रवाल इवेंट के बैनर तले आयोजित होने वाले नौ दिवसीय गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना को लेकर ‘ढोल बाजे’ की युवा टीम ने प्रसन्न गणपति मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और प्रथम निमंत्रण देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।कनिका अग्रवाल ने बताया कि ‘ढोल बाजे’ का चौथा संस्करण इस बार होटल राजमहल में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के तहत कार्यकर्ताओं ने गणपति जी की आराधना कर विधिवत रूप से आयोजन से जुड़े कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में शहरवासियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर आकाश लालवानी, अक्षित गर्ग, वंशिता पंजाबी, पलक आसनानी, पंकज साहू, मनदीप गहलोत, सागर जैसवानी, हर्षु देवड़ा, राज करवरिया, हेमंत प्रजापत सहित आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।