जे पी शर्मा
बनेड़ा – अनिमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत समस्त शिक्षको का एक दिवसीय आमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर सीएचसी परिसर में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी श्रीकान्त व्यास द्वारा मां सरस्वती कि प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के किया गया। इस अवसर उपखण्ड अधिकारी व्यास ने उद्बोधन में शिक्षको को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा अनिमिया को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी बच्चो को आयरन फोलिक एसिड की गोली दी जा रही है उसे समय पर सभी बच्चो को दी जावे। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बनवारी लाल यादव ने बच्चो मे अनीमिया के क्या क्या लक्षण होते है तथा उसे बच्चो के जीवन मे क्या क्या प्रमुख समस्याऐं आती है एवं अनीमिया हाने के क्या कारण होते है एवं बच्चो मे अनीमिया को कैसे दूर किया जा सकता है के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की इस कडी मे विनय पाराशर ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी ने आईएफए सप्लीमेन्ट किस उम्र के छात्र को कोनसी दवा दी जानी है तथा आईएफए सप्लीमेन्ट के क्या क्या फायदे है एवं स्कूूल नही जाने वाले बच्चो एवं किशोरियो को तथा गर्भवती महिलाओ एवं अन्य महिलाओ को आंगनबाडी केन्द्र के माध्यम से आईएफए सप्लीमेन्ट दिया जायेगा। तथा प्रतिकूल घटना प्रबन्धन एवं प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले शक्ति दिवस के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही महावीर प्रसाद मिश्रा द्वारा सभी शिक्षको को नशा मुक्ती कार्य्रक्रम के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
