(70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ)
गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|खेलों से छात्र अपना सर्वांगीण विकास करें। खेल के बिना विकास संभव नहीं है। ये विचार विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लादू लाल पीतलिया ने मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माणक नगर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए।मुख्य अतिथि विधायक पीतलिया ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम दाधीच ने की। विशिष्ट अतिथियों में डेलाणा प्रशासक धर्मचंद भील, राकेश शर्मा, सुरेश जाट, पूर्व प्रधानाध्यापक कैलाशचंद्र कचौलिया, भंवर बंजारा, बालमुकुंद वैष्णव, रमेश चंद्र वैष्णव और प्रकाश बंजारा , राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
समारोह में राष्ट्रीय रंगकर्मी एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भवानी शंकर भट्ट द्वारा नारी सम्मान पर आधारित नाटक की प्रस्तुति ने पूरे पांडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक गोपाल सालवी और बहादुर बंजारा ने किया।
विभागीय प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधानाध्यापक नवरत्नमल सेन ने बताया कि जिले भर से कुल 168 छात्र-छात्राएं कुश्ती खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 26 सितंबर को होगा।