रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल/ पुलिस थाना भवानीमंडी के जांबाज जवान स्वर्गीय श्री पवन कुमार चौधरी के देवलोकगमन को आज एक वर्ष पूर्ण होने पर पवन वाटिका में श्रद्धांजलि सभा एवं शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वृत्ताधिकारी भवानीमंडी सतनारायण गोदारा, थानाधिकारी थाना भवानीमंडी प्रमोद चौधरी, मिश्रोली थानाधिकारी कमल कुमार तथा भवानीमंडी थाना पुलिस के जवानों ने स्वर्गीय पवन चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
स्वर्गीय पवन चौधरी की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए पवन वाटिका में पौधारोपण किया गया। यह पौधा उनके कर्तव्य, समर्पण और सरल व्यक्तित्व की यादों को सदैव जीवित रखने का प्रतीक रहेगा। 🌱
पवन चौधरी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनका अपनापन और पुलिस परिवार के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
स्वर्गीय श्री पवन चौधरी को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
“आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी