चार छात्रों का हुआ राज्य स्तर पर चयन
स्मार्ट हलचल|काछोला 23 सितम्बर क्षेत्र के धामनिया पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्र छात्रा टीम ने 70 वीं जिला स्तरीय छात्र छात्रा मलखंभ प्रतियोगिता चिड़खेड़ा सहाड़ा में आयोजित हुई।जिसमें पीएम श्री धामनिया का 17 व 19 आयु वर्ग के छात्रों का द्वितीय स्थान रहा और टीम के शिवराज नाथ योगी, राजवीर साहू और अमिता जाट का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता फलोदी जोधपुर के लिए हुआ और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बाबू लाल खटीक, टीम प्रभारी नंद लाल प्रजापत ने बताया कि धामनिया टीम के चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ है,जो राज्य स्तर पर फलोदी जोधपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टिम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा,जगदीश मंत्री,प्रकाश चतुर्वेदी,राजकुमार चौधरी,देवी लाल गुर्जर,महावीर वैष्णव सहित आदि ने खुशी व्यक्त की।