रेखचंद्र भारद्वाज
जुरहरा, जिला डीग: स्मार्ट हलचल|कस्बे में आयोजित होने वाले 174 वें श्री रामलीला महोत्सव के आयोजन को लेकर हाल ही में कस्बे के नए रामलीला मैंदान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नवीन रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से गौरीशंकर शर्मा को अध्यक्ष, सुभाष चंद गौड को उपाध्यक्ष, विनोद मानवी को उपाध्यक्ष, मक्खन जांगिड को उपाध्यक्ष, रतन वशिष्ठ को मंत्री, सोनू खण्डेलवाल को उपमंत्री, ललित सहसनिया को उपमंत्री, हरीश खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, अजय वृन्दावनिया को संगठन मंत्री, गोवर्धन लाल शर्मा व भूपेश साहू को सामान संरक्षक, डॉ. सोहन लाल शर्मा को प्रचार मंत्री, रेखचंद भारद्वाज व अखिल वशिष्ठ को मीडिया प्रभारी, पात्र वितरक एवं व्यास भगवानदास पाराशर व श्रृंगारी के पद पर श्यामसखा तिवारी को मनोनीत किया गया है। नवीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि 16 दिवसीय 174 वें रामलीला महोत्सव का आयोजन आगामी 7 अक्टूबर बुधवार से आरम्भ होगा। जिसके लिए कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।