दिनेश लेखी
महिलाओं के लिए 9 वार्ड आरक्षित, एससी के 5, एसटी के 2 और ओबीसी के 4 वार्ड
कठूमर। स्मार्ट हलचल|जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला ने पंचायत राज चुनाव को लेकर जिले के प्रधान जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों का लॉटरी के माध्यम से आरक्षण निर्धारण किया है।
इसी क्रम में पंचायत समिति कठूमर का प्रधान पद समान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ तथा क्षेत्र के चार जिला परिषद सदस्यों के वार्डो का आरक्षण लॉटरी द्वारा निर्धारण कर दिया गया है। वही पंचायत समिति सदस्यों के वार्डवार आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। पंचायत समिति के कुल 23 वार्डों में अलग-अलग श्रेणियों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रत्येक वार्ड में शामिल ग्राम पंचायतों का भी निर्धारण किया गया है।
आरक्षण सूची के अनुसार वार्ड नंबर 1 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है, जिसमें बड़ौकान और बाड़ला ग्राम पंचायत शामिल हैं। वार्ड नंबर 2 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, जिसमें तिगरिया और बलदेवपुरा शामिल हैं। वार्ड नंबर 3 अनारक्षित महिला के लिए बहतुकरा और बाड़ला ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
वार्ड नंबर 4 अनारक्षित ओपन है, जिसमें टेटपुर-कैमला, मकरेटा और टोडा ग्राम पंचायत शामिल हैं। वार्ड नंबर 5 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है, जिसमें नाहरखोहरा, खोह, जांगरू और उकसी शामिल हैं। वार्ड नंबर 6 एसटी ओपन है, जिसमें अडोली, जड़वाड़ा, रीझबास और संतोकपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
वार्ड नंबर 7 अनारक्षित महिला के लिए रोनीजाथान, जहाड़ू और बादसू ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वार्ड नंबर 8 एसटी महिला के लिए आरक्षित है, जिसमें भनोखर ग्राम पंचायत शामिल है। वार्ड नंबर 9 एसटी ओपन है, जिसमें कालवाड़ी और अगराया शामिल हैं। वार्ड नंबर 10 अनारक्षित ओपन है, जिसमें साहड़ी और नांगल रूपा ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
वार्ड नंबर 11 एससी ओपन के लिए आरक्षित है, जिसमें बसेठ और डूयोठाना शामिल हैं। वार्ड नंबर 12 अनारक्षित महिला के लिए खेड़ामेदा, सुंडियाना और बेरका ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वार्ड नंबर 13 एससी महिला के लिए रानोता, अर्रुवा और खेरली तर्फ रेला शामिल हैं। वार्ड नंबर 14 एससी महिला के लिए मसारी और करौली ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 15 ओबीसी ओपन है, जिसमें दुधेरी, पिसई और भरीथल शामिल हैं। वार्ड नंबर 16 अनारक्षित ओपन है, जिसमें रेटा और मैंथना ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वार्ड नंबर 17 ओबीसी ओपन के लिए सौंख, बराड़ा और टीकरी ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
वार्ड नंबर 18 अनारक्षित महिला के लिए तुसारी, इंदिरा, रामपुरा और मानपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वार्ड नंबर 19 अनारक्षित महिला है, जिसमें तसई ग्राम पंचायत शामिल है। वार्ड नंबर 20 एससी ओपन के लिए मथुराहेडा, इद्रावली, इंदिरा कॉलोनी और दयालपुरा शामिल हैं।
वार्ड नंबर 21 अनारक्षित ओपन के लिए ईसरौता और कांकरोली ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वार्ड नंबर 22 अनारक्षित ओपन में टिटपुरी और सिटाहेडा ग्राम पंचायतें शामिल हैं। वहीं वार्ड नंबर 23 एससी ओपन के लिए नूरपुर और गंजपुरा ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
आरक्षण सूची जारी होने के बाद पंचायत समिति क्षेत्र में आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विभिन्न वार्डों में संभावित दावेदारों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।