दिनेश लेखी
10 अक्टूबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण पर जोर
कठूमर। स्मार्ट हलचल|आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को बार संघ कठूमर के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष एवं अपर जिला न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया ने की।
अपर जिला न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर को आयोजित होगी। उन्होंने पक्षकारों को बैंक संबंधी मामलों सहित अन्य लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से निस्तारण करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
बैठक में राजस्व अधिकारियों उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को राजस्व श्रेणी के अधिक से अधिक प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित करने तथा उनके निस्तारण के प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर युधिष्ठर मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर आदित्य शर्मा, उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, तहसीलदार हरिकेश मीरौठा, तालुका विधिक सेवा समिति सचिव रूचि शर्मा, बार संघ कठूमर अध्यक्ष सुभाष अरूंआ, बार संघ खेरली अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरूका सहित अधिवक्ता योगेश चौहान, सुभाष शर्मा, बलवीर चौधरी, लालचंद जाट, गिरधारीलाल, तेजसिंह राठी, थानसिंह कर्दम, भवानीशंकर शर्मा, ओमवीर सिंह, अखैसिंह, राकेश विजय, मनीष खन्ना सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।