शेरसिंह सैनी धांधेला
स्मार्ट हलचल।पाटन—निकटवर्ती ग्राम धांधेला के आदर्श नगर में हर वर्ष की भांति इस बार भी गुरुवार 24 सितम्बर 2026 को बाबा सुन्दरदास जी महाराज का 10वां विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। इसके लिए लगातार प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को सुबह 11:15 से प्रसादी वितरण एवं भव्य जागरण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में पुष्कर माहासी एवं पार्टी चांदाली के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार पुष्कर माहासी होंगे। जो बाबा के दरबार में अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे, इनके साथ ही डांसर भूमिका चौधरी और डांसर सतपाल द्वारा भी भजनों पर आकर्षक नृत्य किया जाएग। कमेटी के सदस्य ने बताया कि बाबा के मंदिर में सजावटी की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर कमेटी के सदस्य के अलावा गांव के अन्य लोग भी सहयोग कर रहे हैं।