अनिल कुमार खींची
प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित समाज की विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान
ब्यावर। स्मार्ट हलचल |सिन्धु सेवा समिति ब्यावर की ओर से सिन्धुपति सम्राट राजा दाहिरसेन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। समिति अध्यक्ष राजेश गिदवानी ने बताया कि जयंती समारोह 27 सितंबर को शाम 6 बजे अशोक पैलेस, ब्यावर में आयोजित होगा।समिति सचिव नरेन्द्र भोजवानी ने बताया कि समारोह में ज्योति ककवानी, अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद निदेशालय, अजमेर अध्यक्षता करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमल वरदानी, अध्यक्ष राष्ट्रीय सिन्धी समाज (भारत), फिल्म अभिनेता एवं सम्पादक सिंध पंचायत समाचार, उदयपुर तथा किशन वाधवानी, निदेशक श्री झूलेलाल सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, उदयपुर संभाग उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक भगवान तिलोकानी ने बताया कि समारोह में सम्राट राजा दाहिरसेन के जीवन एवं योगदान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 8 प्रतिभाओं, जिनमें सीए, सीएस, सीएमए एवं आईआईटी जैसी उपलब्धियां शामिल हैं, का सम्मान किया जाएगा। 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक के मेधावी विद्यार्थियों में मेरिट के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में दो नवनिर्वाचित सिन्धी पार्षदों एवं दो विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान होगा। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
समिति संरक्षक शंकर जुरानी ने समाज के सभी लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी।