राजेश जीनगर
भीलवाड़ा/शहर के उपनगरीय क्षेत्र पुर-समोडी-दरीबा में जिन्दल सॉ कम्पनी द्वारा राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की हाईटेंशन लाईन को निजी खातेदारी एवं चारागाह भूमि में अवैध शिफ्टिंग को रोकने के संबंध में गुरूवार को कलेक्ट्रेट पर सहाड़ा रायपुर विधायक के नेतृत्व में प्रर्दशन किया गया। बताया गया है की ग्राम पुर एवं समोडी की सीमा पर पातोला तालाब व जिन्दल सॉ कम्पनी गेट नं 6 के नजदीक राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की दो हाई टेंशन लाईन पिछले 40 वर्षों से निकली हुई है और वर्तमान में यह लाईनें जिन्दल सॉ कंम्पनी में से होकर पुर-समोडी-दरीबा गांव के चारागाह में से गुजर रही है। जिन्दल सॉ कम्पनी ने उक्त लाईनों को अपनी भूमि से बाहर शिफ्ट करने के लिए निजी ठेकेदार के माध्यम से क्षेत्रीय काश्तकारों को धमकाकर निजी खातेदारी भूमि एवं पुर-समोडी-दरीबा की चारागाह भूमि (ग्राम पुर के आ. न. 6727, 6748 व 6770) में टावर खड़े कर दिए है। उक्तानुसार अवैध शिफ्टिंग से क्षेत्र में बड़े-बड़े खड़डे एवं टिब्बे बन गए जो कि आमजन एवं मवेशियों के लिए जानलेवा है। चारागाह भूमि व निजी भूमि खराब होने तथा अवैध दबाव व धमकियों से क्षेत्रवासियों में रोष है। जिन्दल सॉ कम्पनी एवं निजी ठेकेदार द्वारा उक्त हाईटेंशन लाईन के नीचे आने वाले पुर, दरीबा एवं सम्मेडी गांव के किसानों तोताराम माली, बंशीलाल माली, नारायण लाल प्रजापति, श्रीमती नानी देवी प्रजापति, श्रीमती मांगी देवी प्रजापति, प्यारचंन्द माली, कन्हैयालाल प्रजापति, विनोद सेठिया, श्रीमती मीना अहीर, श्रीमती संजु पारीक, मदनलाल विश्नोई, लादूलाल विश्नोई, शंकरलाल विश्नोई, गोपाल विश्नोई आदि को अवैध लाईन शिफ्ट हेतु धमकाया जा रहा है एवं इधर-उधर से अवैधानिक दबाव बनाया जा रहा है। जिन्दल सॉ कंपनी एवं ठेकेदार ने निजी भूमि में लाईन शिफ्टिंग से असहमत होकर विरोध करने पर ऐसे कई किसानों के बैंक खातों की जानकारी अवैध रूप से प्राप्त कर ली है और बिना सहमति के ही उनमें राशि हस्तांतरित कर दी, जिसकी न तो काश्तकारों को कोई जानकारी दी और न ही सहमति ली। उक्त काश्तकारों में से कुछ ने ऐसे अवैध ट्राजेंक्शन के लिए बैंक में शिकायत की है। उधर दुसरी और स्थानीय राजस्थान ग्रामीण बैंक प्रबन्धक को बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन के संबंध में शिकायत दी गई है, जिसमें बताया गया है की बैंक शाखा में बचत खाता 21295022339 संचालित है। जिसमे दिनांक 19.12.2025 को राशि रूपये 226660 जमा किए गए है। इस ट्रांजेक्शन से संबंधित सेंडर की कोई भी जानकारी मुझे नहीं है अतः संभवत यह राशि गलती से मुझे भिजवाई गई है अथवा साईबर फ्रॉड से संबंधित हो सकती है। अतः निवेदन है कि कृपया उक्त राशि को पुनः संबंधित खाते में रिवर्ट करावें अथवा यथोचित कानूनी कार्यवाही करावें। उक्त प्रकरण के संबंध में एक रिपोर्ट पुर थानाधिकारी को भी दी गई है, जिसमें 220 के वी पाली बामन का टुकड़ा लाइन के शिफ्टिंग कार्य के दौरान हुई मारपीट व राजकार्य में व्यवधान की प्राथमिकी दर्ज करवाने की बात कही गई है। बताया गया है की उक्त सन्दर्भ में प्राप्त पत्र दिनांक 10.06.2025 मेसर्स नवदुर्गा इलेक्ट्रो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड जयपुर 220 के वी पाली वामन का टुकड़ा लाइन के शिफ्टिंग कार्य ठेकदार मेसर्स नवदुर्गा इलेक्ट्रोकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड जयपुर द्वारा किया जा रहा है जो कि राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के पर्यवेक्षण में हो रहा है। ठेकेदार से प्राप्त पत्र के अनुसार दिनांक 08.06.2025 को 220 के.वी. द्वि परिपथिय बामन का टुकड़ा पाली लाइन कि लोकेशन संख्या 06 जो कि चरनोट भूमि में टावर को खड़ा करने का कार्य किया जा रहा था। करीब 10:00 बजे पास के खेत मालिक भेरूलाल पारीक, बद्रीलाल अहीर तथा उसके सहयोगी बद्रीलाल व अन्य एक साथी द्वारा मजदूरों के साथ मारपीट कि गयी तथा जान से मारने की धमकी दी गयी और कार्य को बलपूर्वक बन्द करा दिया। जिससे राजकार्य में बाधा उत्पन्न हुई है। अतः उक्त स्थिति को देखते ठेकेदार व मजदूरों द्वारा कार्य करना सम्भव नहीं हो पा रहा है तथा मजदूरों की जान-माल हानि की संभावना है। इस प्रकरण में उचित कार्यवाही कर कार्य में व्यवधान करने वाले खेत मालिको को पाबंद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।
