कोटा : स्मार्ट हलचल|शगुन विला कोलोनी की सुरक्षा दिवार को बिल्डर मोहम्मद रियाज शेक द्वारा जबरदस्ती तोडने व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर कॉलोनी वासु ने थाना अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है! 20/09/2026 पुलिस प्रशासन को सूचित करते हुए कोलोनी वासियों व समिति के द्वारा कोलोनी की टूटी हुई दिवारों को सुरक्षा की दृष्टी से बनवाया गया था। उस दौरान आपके थाने से पुलिस ऑफिसर मोके पर आये आये थे। उस समय बिल्डर मोहम्मद रियाज शेक व उसके साथियों द्वारा कोलोनी वासियो को देखने की धमकी दी थी। और पुलिस उसके साथी को बंदी बनाकर ले गई थी
शाम को 5:22 pm पर आज दिनांक 23/09/2028 को मोहम्मद रियाज शेक व साथी JCB लेकर आये और जो सुरक्षा दिवार की उनको जोर-जबरदस्ती गिरा दिया गया। और मौके पर कोलोनी की महिलाओं ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। और दिवार गिराकर तुरंत गाड़ी लेकर भाग गया। सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में जब सूचना मिली कालोनी निवासी मोके पर आये, फिजिकली मोका देखा आधे घंटे बाद कालोनी निवासी आये तो मोके पर सारी दिवार तोड़ दी गई। और सीसी टीवी फुटेज में भी पूरा प्रकरण रिकॉर्ड है।