अविनाश मीणा
घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|घाड़ थाना क्षेत्र में उड़द की फसल काट रही एक महिला की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। परिजन उसे दूनी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका 61 वर्षीय दुर्गा देवी थीं, जो घाड़ निवासी दुर्गा लाल सैन की पत्नी थीं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत पर उड़द की फसल काटने गई थीं।खेत में काम करते समय किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में ही बेहोश हो गईं।
परिजनों ने पहले घर पर प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन सुबह अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें दूनी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।