17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान, चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
स्मार्ट हलचल|काछोला 24 सितम्बर -70 वी जिला स्तरीय 17 वी 19 आयु वर्ग की छात्र छात्रा मलखंभ प्रतियोगिता में जस्सू जी का खेड़ा विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए दोनों आयु वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय के चार श्रेष्ठ खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में नरेश रेगर, कोमल प्रजापत, बत्ती लाल मीणा एवं सुमित्रा तेली शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी अब फलोदी जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम शर्मा एवं शारीरिक शिक्षक कैलाश चंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के चलते यह सफलता हासिल हुई है। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर रामप्रसाद धाकड़,हेमंत कुमावत,भंवर सिंह शक्तावत,महेंद्र सिंह,दुर्गा लाल,नरेंद्र सिंह,मुकेश कुमार मीणा,रामकिशोर मीणा,प्रियंक पारीक,भानु प्रकाश साहू,पिंकी पुरोहित,नारायण सिंह सहित आदि उपस्थित थे।