(सुघर सिंह सैफई)
सैफई (इटावा) स्मार्ट हलचल|साई स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, सैफई में हैंडबाल की चार रिक्त सीटों के लिए गुरुवार को हुए चयन ट्रायल में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के 120 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। राजस्थान, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश से भी खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। सेंटर में हैंडबाल के कुल 30 खिलाड़ियों की क्षमता है, जिसमें रिक्त चार सीटों के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी गई।
मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों की खेल दक्षता, शारीरिक क्षमता और हैंडबाल से जुड़ी तकनीकी क्षमताओं का परीक्षण किया गया। चार सीटों के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने से चयन के लिए कड़ा मुकाबला रहा। अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के सामने अपना खेल दिखाया।
चयन प्रक्रिया में हैंडबाल संघ के सचिव हरिशंकर वर्मा, हैंडबाल कोच सबा बानो, साई सेंटर सैफई के हैंडबाल प्रशिक्षक सुगंथन आर. और केंद्र प्रभारी पवन कुमार शेलके मौजूद रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
साई के सैफई केंद्र में हैंडबाल के लिए कुल 30 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इनमें चार स्थान रिक्त होने के बाद चयन ट्रायल कराया गया।
इस मौके पर अमित कुमार एथलेटिक्स प्रशिक्षक, अमित झा डीईओ मौजूद रहे।