सूरौठ।स्मार्ट हलचल|कस्बे में बाबडी पट्टी के पास स्थित भोलेनाथ के मंदिर में चतुर्वेदी परिवार की ओर से करवाए जा रहे शिव परिवार के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभारंभ पर गुरुवार को कस्बे में बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं एवं धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए।
लोगों ने बताया कि कस्बा निवासी अरविंद चतुर्वेदी, जगदीश चतुर्वेदी, शैलेंद्र चतुर्वेदी एवं राजेंद्र चतुर्वेदी की ओर से मंदिर में शिव परिवार एवं संतोषी माता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जा रही है। आचार्य पंडित रामवतार शर्मा बाई जट्ट एवं ब्रह्मानंद सहारिया खेड़ी हैवत सहित कई पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू किया। कलश यात्रा सुबह 11 बजे बाबडी पट्टी के पास स्थित शिवालय से शुरू हुई तथा नेहरू स्कूल, मरघट चौराहा, मस्जिद तिराहा, पुलिस चौकी सर्किल, बाजार व मुख्य चौराहे से होती हुई शिव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। कलश यात्रा में महिलाओं एवं धर्म प्रेमी लोगों ने धार्मिक धुन पर नृत्य किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 14 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 मार्च को हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण क साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कलश यात्रा में सुरेश चतुर्वेदी, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल पाराशर, नंदा सोनी, डॉ घनश्याम व्यास, प्रमोद तिवाड़ी, वेद प्रकाश शर्मा, गुड्डू चतुर्वेदी, गोपाल महंत, मोनू शर्मा, पिंटन शर्मा, दीना पराशर, लक्ष्मण सोनी सहित काफी धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए।
