उनियारा पंचायत समिति की 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी जारी,

 

* 24 सितंबर को जारी एसडीएम उनियारा के आदेश में सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी एवं महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए पद

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलचल|पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर पंचायत समिति उनियारा की 45 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण की स्थिति जारी कर दी गई है।
उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, उनियारा सुमन गुर्जर की ओर से गुरूवार, 24 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र की 45 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद संबंधित वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार आरक्षण निम्न अनुसार हैं –
*सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतें*
रूपवास, श्योराजपुरा, बिलासपुर, बनेठा, सुरेली, कुण्डेर, देवरी, अलीगढ़, सोप, रसूलपुरा और पायगा ग्राम पंचायतों के सरपंच पद रखे गए हैं।
वहीं एक मात्र फुलेता ग्राम पंचायत का पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है।
*एससी वर्ग के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतें*
गोठड़ा, बोसरिया, पचाला, और आमली ग्राम पंचायतों के सरपंच पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
*एससी वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतें*
ककोड़, खेलनिया, महाराजकंवरपुरा और महुआ ग्राम पंचायतों में सरपंच पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है।
*एसटी वर्ग के लिए आरक्षित ग्राम पंचायतें*
रानीपुरा, रूपपुरा, मोहम्मदगढ़, देवली, ढिकोलिया, खोहल्या और खातोली ग्राम पंचायतों के सरपंच पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
*एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित ग्राम पंचायते*
कचरावता, नाहरा, पाटोली, चौरू, हैदरीपुरा और मंडावरा ग्राम पंचायतों में पद अनुसूचित जनजाति (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
*सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित पंचायते*
रतनपुरा, पलाई, सुंथड़ा, कैरोद, बालीथल, उखलाना, बिलोता, गाडोली, रिजोदा, झुंडवा, कोटड़ी और मोहम्मदपुरा ग्राम पंचायतों में सरपंच पद सामान्य (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आरक्षण पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए किया गया है।