रामभक्तों के बलिदान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहीद चौक

(पंकज पोरवाल)

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर के सानिध्य मे शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

भीलवाड़ा स्मार्ट हलचल|राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान बलिदान हुए राम भक्तों की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर द्वारा सांगानेरी गेट स्थित शहीद चौक स्मारक पर 12 मार्च को शहीद दिवस कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम 12 मार्च 1991 को राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के दौरान बलिदान हुए राम भक्तों, सुरेश जैन और रतन लाल सेन की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के चित्र तथा आंदोलन में बलिदान हुए राम भक्तों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने द्वीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम में शहीद सुरेश जैन के भाई शांति लाल जैन व प्रांत से ओमप्रकाश बुलिया, अखिलेश व्यास विभाग से विजय ओझा, महानगर से ओमप्रकाश लढा, मुकेश प्रजापत, भारत गेंगट, सौम्या मेहता व प्रखंड से लक्ष्मण सिंह, प्रेम कुमार सेन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन देश की आस्था, संस्कृति और आत्मसम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक आंदोलन रहा है। इस आंदोलन में अनेक राम भक्तों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अद्भुत साहस और समर्पण का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया था। अंत मे “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।