अजीम खान चिनायटा
शेरपुर-सूरौठ। स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत शेरपुर के अटल सेवा केंद्र पर 25 सितंबर को आयोजित विकसित भारत सेवा सेतु अभियान 2026 के ग्रामीण सेवा शिविर में सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शिविर में 9 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, पशुपालन विभाग, कोषागार विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रम विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, सैनिक कल्याण विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग की कुर्सियां खाली पड़ी थीं।भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल के महामंत्री रामप्रकाश डागुर ने बताया कि पशुपालन विभाग दोपहर 3 बजे तक नहीं पहुंचा था। इससे अपना काम लेकर आए ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि शिविर के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
वहीं इस कैंप के प्रभारी नायब तहसीलदार हरिशंकर शर्मा और पंचायत समिति हिंडौन सिटी के पंचायत प्रसार अधिकारी योगेश कुमार शिविर में उपस्थित रहे।