नेत्रदान के पुनीत कार्य हेतु लियो क्लब सम्मानित

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|लियो अध्यक्ष प्रियांश जैन ने बताया कि लियो क्लब द्वारा गत वर्ष एक नेत्रदान संपन्न करवाया गया था एवं समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु निरंतर अभियान चलाए गए। इस पुनीत कार्य और सेवा भाव को देखते हुए शांति कल्याण चातुर्मास के पावन अवसर पर रामस्नेही संस्थान (रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, भीलवाड़ा) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लियो क्लब को स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान से नवाज़ा गया।
​समारोह के दौरान लियो अध्यक्ष प्रियांश सांखला (जैन), अभिषेक मित्तल आदि उपस्थित रहे।
इस नेत्रदान में राकेश जी पगारिया एवं लायंस अध्यक्ष एडवोकेट ललित जी सांखला का विशेष सहयोग रहा।