टेबल टेनिस में न्यू लुक ओर संगम चैंपियन

भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|70वी जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्राथमिक उच्च प्राथमिक 14 वर्ष छात्र छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता कल विज़ी इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में नगर निगम स्थित टेबल टेनिस हॉल में सम्पन हुई । खिलाड़ियों के कोच गोपाल माली ने बताया कि 14 वर्ष बालक वर्ग में संगम स्कूल ने फाइनल में इटूनंदा को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया टीम के खिलाड़ी कप्तान विध्यांश पाटनी रियान सोमानी सारांश अग्रवाल विवान गादिया सोहम चौधरी का प्रदर्शन शानदार रहा । बालिका वर्ग में न्यू लुक स्कूल ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में संगम स्कूल को 3-2 से हराया टीम कि खिलाड़ी लव्या खोईवाल गौरांगी शर्मा ओर सांची का प्रदर्शन शानदार रहा । बालक वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में संगम के विध्यांश पाटनी ने फाइनल में सेंट्रल अकैडमी के भव्य चौधरी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर सत्र 2026-27 के भीलवाड़ा चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया वही कास्य पदक पांसल स्कूल के यशवर्धन सेन ने बामनिया स्कूल के सूरज को 3-0 से हराकर प्राप्त किया । बालिका वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में न्यू लुक स्कूल की लव्या खोईवाल ने काशीपुरी स्कूल कि शिवानी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया वही कास्य पदक संगम स्कूल कि विहाना छाबड़ा ने करियाला स्कूल कि अनिता को 3-0 से हराकर प्राप्त किया ।