खखरेरू /फतेहपुर* स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को गांव का ही रहने वाला युवक शादी का झांसा देकर जेवरात नगदी सहित युवती को लेकर फरार हो गयायुवती के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 10 मार्च की रात लगभग 1:00 बजे गांव का ही रहने वाला योगेश पुत्र माता बदल उर्फ गपोचे उम्र लगभग 30 वर्ष उसकी 18 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर भाग ले गया
युवती के पिता ने आगे बताया कि उनकी लड़की घर में रखें 45000 रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर अपने साथ लेकर गई है जिसमें सोने के कान के बाली एक सोने का लॉकेट और चांदी की दो पायल शामिल है
पीड़ित ने युवक के विरोध तहरीर देकर अपनी पुत्री की सकुशल ब्रांड की की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
