राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन मंडरायल के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रेम मीणा व करौली ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश मीणा बने

अजीम खान चिनायटा

 

करौली/स्मार्ट हलचल।राजस्थान प्रदेश के करौली जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व डीजीपी एम एल अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वसीम रजा,प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. आर्य की सहमति से करौली युवा जिला अध्यक्ष अजीम खान चिनायटा ने जिले की कार्यकारिणी का गठन करते हुए मंडरायल ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर कैमोखरी निवासी रामप्रेम मीणा व करौली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हरकेश मीणा को नियुक्त किया गया है।

 

करौली युवा जिला अध्यक्ष अजीम खान चिनायटा ने कई वर्षों से समाज सेवा और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए क्षेत्र में भी लगातार योगदान देने वाले लोगों को संगठन में जगह दी ।

 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रजा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी आर्य और करौली युवा जिला अध्यक्ष अजीम खान चिनायटा द्वारा यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए सौंपी गयी है।

 

इस नियुक्ति पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रेम मीणा व करौली ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश मीणा ने युवा जिलाध्यक्ष अजीम खान चिनायटा व समस्त हाईकमान का आभार जताया।