भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल। 70 वी राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता हेतु भीलवाड़ा टीम रवाना हुई जिला वुशु संघ के सचिव और मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि विभिन भार वर्ग में जिला वुशु संघ के 28 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ। श्री गंगानगर में प्रतियोगिता 28 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होगी सभी खिलाडिय़ों को कोच सूर्यभान सिंह, दीपेंद्र सिंह, अंकित योगी ,हिमांशु राजावत ओर कुंभा ट्रस्ट के शारीरिक शिक्षक शैलेंद्र सिंह व सभी खिलाड़ियों के द्वारा माला पहना कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।