जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता का हुआ समापन पुर और दरीबा का रहा दबदबा

गुरला:-स्मार्ट हलचल|राउमावि गाडरमाला में आयोजित 70 वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग का समापन समारोह सहाड़ा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य, प्रकाश जाट अध्यक्ष नगर पालिका हमीरगढ़ की अध्यक्षता एवं रणदीप त्रिवेदी,रतन लाल चौधरी पूर्व डेयरी चेयरमेन ,बद्री लाल जाट प्रशासक गाडरमाला,भंवर लाल जी ओबीसी प्रकोष्ठ, अशोक जाट प्रशासक देवली,मांगीलाल गाडरी प्रशासक दुड़िया,शंकर लाल कुमावत उपाध्यक्ष सहकारी समिति,छोटु सिंह पुरावत मंडल अध्यक्ष खेराबाद,शंकर सिंह राठौड जिला ओबीसी प्रकोष्ठ, सत्यनारायण अग्रवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष,जमना लाल सुथार उप प्रशासक ,सुमन कौशिक संगठन महासचिव,शिवजी गौड़ पूर्व उपसरपंच,जफर मीर पूर्व यूथ अध्यक्ष, जमना लाल गाडरी, कालु लाल शर्मा के आतिथ्य एवं दशरथ पुरी गोस्वामी शाशि ज़िला शिक्षा अधिकारी, विभागीय प्रतिनिधि देवी लाल प्रजापत की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संयोजक प्रधानाचार्य जयवर्धन हावा ने बताया कि सर्वप्रथम वंदेमातरम् का गायन हुआ तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ,प्रशासक बद्री लाल जाट ने शब्द सुमन से अतिथियों का स्वागत किया,मुख्य तकनीकी सलाहकार गोपाल विश्नोई ने प्रतियोगिता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।राजेन्द्र त्रिवेदी ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए हारने वाले खिलाड़ियों को अगली बार और तैयारी करने और जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी,रणदीप त्रिवेदी ने खेल के सकारात्मक पक्षों पर चर्चा करते हुए खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया , रतन लाल चौधरी ने खेल व पढ़ाई के साथ संस्कार निर्माण की बात कही ।अतिथियों ने भामाशाहों, व्यवस्था में लगे कार्मिकों, निर्णायक मंडल और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए इसके साथ ही प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे खिलाड़ियों को स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक प्रदक सहित जनरल चैंपियनशिप प्रदान की गई जिसमें पुर,दरीबा, राजेंद्र मार्ग विद्यालय का दबदबा रहा। पारितोषिक वितरण के पश्चात समापन की घोषणा व ध्वज अवतरण के साथ राष्ट्र गान किया गया।नीलु राठौड़ द्वारा सबका आभार व्यक्त किया गया।