पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक का आयोजन
ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षैत्र में विकास की गंगा प्रवाहित की जा रही है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आमजन से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता सरकार के कार्यो से संतुष्ट है। सरकार ने किसानो की आय बढ़ाने और उन्हे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया गया है तथा किसानो को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। हमें एकजूट होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो को आमजन तक पहुचाना है और पंचायतीराज चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाना है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भारतीय जनता पार्टी बस्सी मंडल की आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर आयोजित संगठनात्मक बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, पार्टी पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे।
बैठक में विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, उप सभापति सुदर्शन रामपुरिया, जिला उपाध्यक्ष सी पी नामधराणी, जिला मंत्री गोपाल चोबे, मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ तथा बांसवाड़ा व डूंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित थे।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।