माधासर विद्यालय के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर लहराया परचम, 12 का राज्य स्तर पर चयन

(चिमु धतरवाल)

बायतु । स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधासर के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। 17 वर्षीय सॉफ्टबॉल छात्र टीम ने द्वितीय तथा 14 वर्षीय छात्र टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों, सॉफ्टबॉल कोच निंबाराम जी, दल प्रभारी कमलेश जी एवं फुटबॉल दल प्रभारी निसार खान जी का ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया।
विभिन्न खेलों में विद्यालय के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। राइफल शूटिंग में संपत चौधरी, भगवानाराम व भंवरी, फुटबॉल में तेजकुमार, 14 वर्षीय सॉफ्टबॉल में चूनाराम, मोहम्मद असलम, लक्ष्मी व जेठी तथा 17/19 वर्षीय सॉफ्टबॉल में कमलेश बेनीवाल, शेराराम, इंसाफ खान व फरसाराम का चयन हुआ।
प्रधानाचार्य पारसमल लीलड़ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राइफल शूटिंग कोच शैतानसिंह देवड़ा, सॉफ्टबॉल कोच निंबाराम और फुटबॉल कोच निसार खान के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनीवाल ने भी खिलाड़ियों और विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर दलप्रभारी कमलेश सारण,टीकमाराम, हरपालसिंह, चौखाराम, अरुणकुमार, पन्नाराम, बाबूलाल, नवलाराम, विनोदकुमार, गिरधारीराम, नरेशकुमार, गोविंद चौधरी, मोहनलाल, मेहराराम एवं लक्ष्मण शर्मा सहित शिक्षकगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामलाल लेगा ने किया