अंतिम यात्रा 29 सितंबर को सुबह 11 बजे आक्या स्थित निवास से होगी रवाना
चित्तौड़गढ़, 28 सितंबर। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी एवं हरिओम सिंह के दाता होकम ठा. सा. श्री रामसिंह जी चौहान, पूर्व सरपंच ठिकाना आक्या का सोमवार, 28 सितंबर 2026 को निधन हो गया।रामसिंह चौहान के निधन की सूचना से आक्या परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर है। वे ठिकाना आक्या से जुड़े रहे और पूर्व में सरपंच के दायित्व का निर्वहन किया।परिवार की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार दिवंगत रामसिंह चौहान की अंतिम यात्रा मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान आक्या से मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
दिवंगत रामसिंह चौहान के निधन पर शोकाकुल परिवारजनों ठा. सा. नारायण सिंह जी, अनिल सिंह जी, शम्भु सिंह जी, लक्ष्मण सिंह जी, अभिभन्यु सिंह जी एवं समस्त चौहान परिवार, ठिकाना आक्या (मेवाड़), चित्तौड़गढ़