किशन खटीक
स्मार्ट हलचल|रायपुर 29 सितम्बर शहीद भगत सिंह क्लब रायपुर की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से ड्रेस का वितरण किया। क्लब के रवि सोनी ने कहा कि छोटे बच्चे देश का भविष्य हैं। जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विशेष बच्चों, जिन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उनकी हरसंभव मदद क्लब की ओर से करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी देवी लाल खटीक, बलवीर सिंह, डिम्पल, मीना एवं अशोक मीणा सहित विद्यालय परिवार की ओर से क्लब सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। क्लब के कुलदीप दाधीच ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पवन सेन के साथ सुनील सोनी, दीपान्शु, विष्णु सोनी, विपिन व्यास, दिनेश पुरी, गोविंद सोनी, मनीष काबरा, पंकज वैष्णव, अनिल सोनी एवं धीरज छीपा सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं दिनेश बोर्दिया, अभिनव एवं नीलेश ईनाणी ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया।