चांदपुरी सहित कई गांवों में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी आज

बिन्टू कुमार

नारायणपुर| स्मार्ट हलचल|क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदपुरी में 30 सितंबर को करीब 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता जीतेश मीणा ने बताया कि चांदपुरी जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद रहने से चांदपुरी सहित ग्रामीण, गोंगड़ी, कोठिया, राजपुरा सिक्ख आदि गांव प्रभावित रहेंगे। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में सहयोग करने की अपील की है।