योगा में पनोतिया खिलाड़ियों ने स्वर्णिम ट्रॉफी जीतकर दोहराया इतिहास

अरवड़-स्मार्ट हलचल|70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा योगासन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बिजोलिया ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालिंद्री में किया गया । इसमें पनोतिया विद्यालय के छात्रों ने योग की विभिन्न इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया । टीम कोच ओम प्रकाश चौधरी के अनुसार 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति के दम पर जिले की स्वर्णिम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया तथा 19 वर्षीय छात्र टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर हर्षित जांगिड़, भोजराज सेन, विकास खाती, आयुष सेन, कुलदीप तेली स्वर्ण पदक विजेता रहे, मनोज कुमावत, प्रियांशु जांगिड़, लक्ष्मीनारायण रजत पदक विजेता रहे तथा नरेश जांगिड़, आयुष जांगिड़ कांस्य पदक विजेता रहे l प्रतियोगिता संयोजक उमाशंकर शर्मा के अनुसार 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा चारों ग्रुप के द्वारा अर्जित अंकों के आधार पर चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई जिसमें पनोतिया विद्यालय के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया । चयनित खिलाड़ी 1 से 7 अक्टूबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिद्धमुख, चूरू में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे l टीम के गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं विद्यालय परिवार के द्वारा शानदार स्वागत किया गया l