60 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप, 3 करोड़ रुपए के नोटिस के सेटलमेंट के नाम पर मांगी गई थी रकम; CGST सुपरिटेंडेंट भी हिरासत में
राजसमंद। स्मार्ट हलचल|भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजसमंद में कार्रवाई करते हुए CGST से जुड़े दो कथित दलालों अनिल पारीक और सुशील को 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पर CGST के एक मामले में राहत दिलाने और सेटलमेंट कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।जानकारी के अनुसार परिवादी को करीब 3 करोड़ रुपए का नोटिस दिया गया था। इसी मामले में सेटलमेंट कराने के एवज में कथित तौर पर 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ACB को मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की।ट्रैप कार्रवाई के दौरान दोनों कथित दलालों को 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े CGST सुपरिटेंडेंट सांवलराम को भी ACB ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है तथा मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
कार्रवाई ACB के ASP हिम्मत सिंह के नेतृत्व में किए जाने की जानकारी सामने आई है। ACB टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।
ACB की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में लगाए गए आरोपों तथा संबंधित अधिकारियों एवं अन्य व्यक्तियों की भूमिका की विस्तृत स्थिति स्पष्ट होगी।