कोटड़ी श्याम फाग महोत्सव में महिलाओं के जेवरात काटने वाली बाछडा गैंग के सात को किया गिरफ्तार

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटड़ी चारभुजा मंदिर पर बुधवार को आयोजित हुए फाग महोत्सव के दौरान महिलाओं के जेवरात काटने वाली गैंग का कोटड़ी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए सात को गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राजेश आर्य आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाहपुरा के निर्देशन में व सुरेश कुमार डाबरिया आरपीएस वृताधिकारी, कोटडी के सुपरविजन मे महावीर प्रसाद थानाधिकारी कोटडी के नेतृत्व में शीतला सप्तमी पर कोटडी चारभुजा मंदिर फाग महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं के जेवरात काटने वाली बाछडा गैंग के 7 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार । पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया राधा अहीर पुत्री भैरू लाल अहीर निवासी कोटडी ने पुलिस थाना कोटडी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि की बुधवार को शीतला सप्तमी का मेला होने से मैं कोटड़ी चारभुजा मंदिर में चल रहे महोत्सव के कार्यक्रम में गयी थी, उस दौरान मंदिर में भीड भाड में मेरे पीछे चल रही महिलाओं ने मेरे गले में पहना सोने का मंगलसुत्र व सोने के 6 मोती छोटे वजन करीब आधा तोला जिसका हुलिया फुल बना हुआ को काट कर चोरी कर लिया । मैं मंदिर से बाहर आयी तो मेरे गले में पहना हुआ मंगलसुत्र व सोने के 6 मोती कटने की जानकारी हुई । अन्य महिलाओं के भी जेवरात चोरी हुए हैं । प्रकरण में कोटड़ी चारभुजा मंदिर में फाग महोत्सव में भीडभाड का फायदा उठाकर किसी बाहरी गैंग द्वारा वारदात कारित करने की संभावना को देखते हुए आसुचना संकलित कर व सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाकर मंदिर के आस-पास में रात्रि गश्त व थाना कोटडी से विशेष पुलिस टीम को निगराणी की हिदायत की गई, जिस पर रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घुम रहे 7 महिला अभियुक्तगण व वाहन कार को डिटेन कर थाना कोटडी पर अपराध धारा 128-170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में गिरफ्तार किया जाकर गहनता से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों का स्वास्थय परीक्षण व एक्स रे करवाया गया, जिस पर संदिग्ध महिला सपना पत्नी गोल्डी बाछडा उम्र 32 साल निवासी ढण्डेरी पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश के आंतरिक अंगों में प्रकरण हाजा का माल मशरूका जैसी धातु एक्स रे प्लेट में दिखाई दी, जिस पर उक्त महिला को महात्मा गांधी हॉस्पीटल ले जाया, जाकर प्रकरण हाजा का माल मशरूका मंगलसुत्र मय 6 मोती आंतरिक अंगों से निकालवा कर जप्त किया गया तथा अभियुक्तगणों को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने मध्यप्रदेश के निमच जिले के शानु पिता बाबु लाल बाछडा उम्र 31 साल निवासी चारोली उर्फ चडोली पुलिस थाना निमच सिटी, व्रतिका पत्नी अमित उम्र 20 साल निवासी चारोली उर्फ चडोली पुलिस थाना निमच सिटी, बरजी बाई पत्नी दयाल उम्र 52 साल निवासी ढण्डेरी पुलिस थाना मनासा, बसन्ती पत्नी फुलचंद बाछडा उम्र 60 साल निवासी जैतपुरिया पुलिस थाना मनासा, मैना पत्नी भालु सिंगावल उम्र 28 साल निवासी जैतपुरिया पुलिस थाना मनासा, पायल पत्नी गोलु बाछडा उम्र 20 साल निवासी जैतपुरिया पुलिस थाना मनासा, सपना पत्नी गोल्डी जाति बाछडा उम्र 32 साल निवासी ढण्डेरी पुलिस थाना मनासा को गिरफ्तार किया । प्रकरण हाजा में व अन्य वारदातों के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान जारी हैं ।।

गठित पुलिस टीम :- महावीर प्रसाद पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना कैलाश चन्द्र सउनि, उसमान खां सउनि, कमलेश कुमार हैड कानि. ( विशेष योगदान ), मोतीराम कानि.( विशेष योगदान ), अर्जुन राम कानि. आसुचना अधिकारी ( विशेष योगदान ), राकेश कुमार कानि. ( विशेष योगदान ), किरण महिला कानि., मुकेश कुमार कानि., अकबर खां कानि. व पिंटू कुमार कानि. 494 साईबर सैल आदि शामिल रहे ।।