Homeभीलवाड़ामंगरोप भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न:क्षैत्रीय समस्याओं के निराकरण का मुद्दा उठा

मंगरोप भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न:क्षैत्रीय समस्याओं के निराकरण का मुद्दा उठा

( महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा.स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी मंगरोप मंडल की वृहद कार्यसमिति की बैठक नगर परिषद भीलवाड़ा के सभापति राकेश पाठक के मुख्य आतिथ्य में एवं मंडल अध्यक्ष किशन मुरारी शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमल सिंह पुरावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद लढ़ा, नाहर सिंह पुरावत, मंडल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, एस.सी. मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दयाराम दिव्य, दांथल सरपंच व किसान मोर्चा, जिला महामंत्री लोकेन्द्र सिंह, मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह चुंडावत, हीरालाल सालवी, अशोक पाराशर, मंगरोप सरपंच प्रतिनिधि भगवान लाल गुर्जर, कोष प्रमुख गजेंद्र सिंह चाहर, पंचायत समिति सदस्य गोपाल जाट आमली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनिया पारीक, मंडल के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, बूथ अध्यक्ष एवं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में हरणी महादेव स्थित सोनी धर्मशाला में संपन्न हुई।
इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार के राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा कर समर्थन दिया गया।
बैठक मे स्वागत भाषण मे मंडल अध्यक्ष किशन मुरारी शर्मा ने विगत लगभग 1 वर्ष के दौरान हुए संगठन के कार्यों का लेखा-जोखा कार्यकर्ता के सामने रखा और विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से सहयोग की आशा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के हर सुख-दुख में संगठन सदैव साथ खड़ा रहेगा।
दांथल सरपंच लोकेंद्र सिंह रावत ने राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन किया। कमल सिंह पुरावत सहित दयाराम दिव्य ने कार्यकर्ताओं से आने वाली स्थानीय समस्याओं के साथ ही बजट को समर्थन व पंचायतराज चुनावो के लिए कमर कसने का आह्वान किया। वहीं अवैध बंजरी दोहन एवं काले पानी की समस्याओं सहित वर्षों से जमे शिक्षकों का स्कूलों में बढ़ते राजनैतिक भेदभाव को लेकर सरकार और संगठन से कार्यवाही का आव्हान किया गया। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद लढ़ा, नाहर सिंह पुरावत, कन्हैयालाल सनाढ़य एवं शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दुर्गा लाल बारेठ ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन मंडल के महामंत्री अशोक पाराशर ने किया एवं महामंत्री देवेंद्र सिंह चुंडावत ने सफल आयोजन के लिए मंगरोप मंडल के सभी कार्यकर्ता साथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मंगरोप के उपाध्यक्ष रतन लाल जाट, श्याम लाल जाट, देवी लाल कीर, बंसी लाल नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष संपत सुथार, किसान मोर्चा संयोजक एड. रतनलाल जाट, ओबीसी मोर्चा के मंडल संयोजक शंभू लाल कीर, भेरूलाल वैष्णव पीपली, आदि उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES