उद्घाटन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, टोंक सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
नरेश कुरेडा
टोंक।स्मार्ट हलचल|जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को टोंक के पास बनास नदी पर बने करीब 3 किलोमीटर लंबे हाईलेवल ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की स्थिति और तैयारियों का जायजा लिया।बनास नदी पर बने इस महत्वपूर्ण पुल के शुरू होने से टोंक सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर बरसात के दौरान बनास नदी में पानी बढ़ने पर प्रभावित होने वाले रास्तों से लोगों को राहत मिल सकती है।पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब इसके जल्द उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उद्घाटन की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है।पुल के शुरू होने से टोंक जिले के कई क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होने के साथ ही लोगों को लंबी दूरी तय करने से भी राहत मिलने की उम्मीद है।