हाथ वाले रोटावेटर से खेतों में हकाई-जुताई का नया ट्रेंड

(बद्री लाल माली)
स्मार्ट हलचल|गुरला किसानों के लिए खेती अब आसान होती जा रही है। सोपुरा निवासी किसान भेरू पुरी गोस्वामी ने बताया कि वह इन दिनों अपने खेतों में हाथ वाले रोटावेटर (पावर वीडर) से हकाई-जुताई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस छोटी मशीन से कम खर्च में ज्यादा काम होता है। ट्रैक्टर का खर्च बच जाता है, और छोटे-बड़े सभी खेतों में आसानी से चल जाती है। खरपतवार निकालने और मिट्टी को भुरभुरी करने में ये बहुत फायदेमंद है। किसानों ने बताया कि छोटे छोटे खेत होने के कारण ट्रैक्टर हर जगह नहीं जा पाता, लेकिन ये हाथ वाली मशीन हर कोने में काम कर जाती है।