भीलवाड़ा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के लिए प्रदेश महासचिव और सचिवों की घोषणा की है । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिले की आसींद तहसील की ग्राम पंचायत जगपुरा के गांव जीवार निवासी पीरू लाल मेघवंशी को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति दी है । इस नियुक्ति से गांव में खुशी की लहर है और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है । वही मेघवंशी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है ।
