रोपा – भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने एडिशनल एसपी शाहपुरा राजेश आर्य और सीओ कोटड़ी सुरेश कुमार की उपस्थिति में पारोली थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण में लंबित जन शिकायतों की समीक्षा, अपराध संबंधी कार्यों की प्रगति, थाना परिसर व स्वागत कक्ष की साफ-सफाई, रख-रखाव, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पारोली थाना प्रभारी सियाराम सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
