पीपलूंद। स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के* पीपलूंद कस्बे में खेत पर रखलवाली करने गये एक अन्नदाता जिंदगी की जंग हार गया। और युवा किसान की दर्दनाक मौत गई। मामला पीपलूंद गांव का है जहां पर मंगलवार शाम को लगभग 4 बजे पीपलूंद निवासी 36 वर्षीय रमेश तेली पुत्र भूरा तेली अपने खेत पर कृषि कार्य व रखवाली करने गया था। इसी दौरान अचानक खेत में घुसे आवारा पशुओं को भगाने गया था। लेकिन दौरान मौके पर पास में ही पड़ी रस्सी मैं बुरी तरह उलझ जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गया। जिससे वह बेहोश हो गया। घटना की सूचन पर परिजन खेत पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए जहाजपुर राजकीय अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की रास्ते में ही सांसे टूट गई। और उसने दम तोड़ दिया। जहाजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर देवराज सिंह ने बताया की परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। और पुलिस द्वारा घटना का मामला थाने में मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना ने संपूर्ण पीपलूंद कस्बे को झकझोर करके रख दिया है। 36 वर्ष की उम्र में युवा किसान रमेश तेली की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिससे परिवार में मातम छा गया और मोहल्ले में कोहराम मच गया।