सफाई मित्रों के सम्मान में विशेष शिविर आयोजित

सफाई मित्रों के सम्मान में विशेष शिविर आयोजित

नगर परिषद ने संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत नगर परिषद ब्यावर की ओर से बुधवार को अंबेडकर भवन में सफाई मित्रों के सम्मान एवं कल्याण के लिए विशेष शिविर एवं समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों के हितार्थ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं तथा उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।नगर परिषद सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ ने सफाई मित्रों एवं श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन, सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके हितों एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

समारोह में नगर परिषद आयुक्त कीर्ति कुमावत, उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी, पार्षद रामावतार लाटा, वर्षा त्रिलोकनी, राजस्व अधिकारी मोहिंद्र राय फुलवारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश काठात सहित नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।