हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शीशम व करंज के पौधों का रोपण
अरवड़@- स्मार्ट हलचल।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विद्यालय परिसर में शीशम, करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 12-13 फीट ऊंचाई वाले 20 पौधे रोपे गए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पौधरोपण में भाग लिया और लगाए गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पीईईओ गोविंद नारायण त्रिपाठी, वरिष्ठ अध्यापक गोधुराम रैगर, राजकुमार निठारवाल, पत्रकार सत्यनारायण टेलर, शारीरिक शिक्षक उमराव नीलगर, श्रवण लाल माली, पुखराज रैगर, लालचंद रैगर सहित विद्यालय स्टाफ एवं बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे।