भीलवाड़ा। चंद्रशेखर आजाद नगर सब्जी मंडी चौराहा पर पंडित अशोक शर्मा के पंचवर्षीय पार्षद का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर समस्त वार्ड वासियो द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया । विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि ज़ब भी जनहित के काम बताये गए उस कार्य को करने का पूर्ण प्रयास किया एवं वह कार्य हुए इस मोके पर नि वर्तमान पार्षद का साफा बंधवाकर माला पहना कर मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया दिनेश गोड़ ने बताया कि नि वर्तमान पार्षद ने अपने उद्बोधन में बताया कि 5 वर्षीय पार्षद कार्यकाल से सेवा मुक्त हो रहे हैं । सार्वजनिक कार्य,जनहित कार्य, समाज सेवा के कार्य से मुक्त नहीं हो रहा हूं यह सभी कार्य करने के लिए सदैववार्ड वासियो के लिए तैयार रहेंगे सदैव सहयोग करने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया एवं इस मोके पर समस्त वार्ड वासियो ने आगे भी नि वर्तमान पार्षद को स्नेह, समर्थन, पूर्ण सहयोग करने विश्वास दिलाया उपरोक्त कार्यक्रम मे विक्रम सिंह राठौड़, राजेंद्र माहेश्वरी, दिनेश गोड़,विष्णु अग्रवाल,पूरन सिंह पुरावत, दीपक सुवालका, महेश शर्मा,अल्ताफ हुसैन अंसारी,अभिषेक आर्य, रवि सेन, नरेंद्र सिंह, पियूष दाधीच,गोपाल शर्मा, शिव चांडक, राजेश शर्मा, सोम शर्मा,दीपक शर्मा,इंद्र सिंह,चदु डीजे,हरि चरण शर्मा,देव किशन शर्मा, आयुष शर्मा,मथुरा लाल दसोरा, आदि कई वार्ड वासी उपस्थित थे ।

