अस्पताल के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

रेखचंद्र भारद्वाज

जुरहरा, जिला डीग: स्मार्ट हलचल।कस्बे के राजकीय किरोडीलाल स्वर्णकार अस्पताल के स्टोर रूम में बुधवार की रात्रि को समय करीब 10:30 बजे सीसीटीवी के पैनल में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई जिससे स्टोर रूम में रखी दवाईयां व अन्य सामान जलकर राख हो गया वहीं विद्युत लाइन में शॉर्ट होने से कई कम्प्यूटर व एक्सरे मशीन का यूपीएस सिस्टम खराब हो गया है। अस्पताल में आग की सूचना पर जुरहरा थाना पुलिस व स्टोर रूम इंचार्ज गिर्राज सिंह बघेल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।