अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपना घर सेवा समिति ने किया वृद्धजनों का सम्मान

मदन मोहन गर्ग

गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल ।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी की पुरुष एवं महिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में वृद्धजन सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल रहे, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता पट्टीवाले ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पुरुष इकाई अध्यक्ष अशोक कुमार बंसल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता पट्टीवाले ने अपना घर संस्था की रीति-नीति एवं सेवा व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर हाल ही में नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित समिति के वार्षिक सदस्यों सभापति कृष्ण कुमार गोयल तथा पार्षद गिरधारी लाल अग्रवाल, पंकज कुमार मंगलम, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, गीता देवी नरूका, रत्ना गुप्ता एवं ललिता देवी का तिलक, माला, साफा, शाल एवं अपना घर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह में गंगापुर सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 75 वर्ष या अधिक आयु के 17 वृद्ध पुरुषों तथा 70 वर्ष या अधिक आयु की 12 वृद्ध महिलाओं का भी सम्मान किया गया। सभी वृद्धजनों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र भेंट किए गए तथा मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य हरिचरण गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। सह संयोजक विष्णु सिंघल एवं मदन मोहन आर्य का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन कार्यकारिणी सदस्य वासुदेव बंसल ने किया।
इस दौरान पुरुष इकाई के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौधरी, सचिव अभिषेक रावत, वित्त सचिव राजेश अकाउंटेंट, सह वित्त सचिव गिर्राज प्रसाद गर्ग तथा महिला इकाई संरक्षक कल्पना शुक्ला, तारा गुप्ता, मंजूलता मौर्य, उपाध्यक्ष कविता राजोरा, सचिव आरती शर्मा, वित्त सचिव प्रेम कालरा, सह वित्त सचिव प्रभासागर एवं वर्षा कालरा सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।