काछोला 2 अक्टूबर -स्मार्ट हलचल।सत्य अहिंसा के पुजारी आजादी के जनक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं भारत रत्न,ईमानदारी के प्रतीक पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्थानीय विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई बालकों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी बनकर जीवंतता का उदाहरण दिया वही साथी विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं में भाषण ,निबंध, प्रतियोगिता, कविता पाठ में भाग लिया ।विद्यालय परिवार की ओर से छात्र छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप पेन और कॉपी दी गई ।गांधी जी ,शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में उतरने के लिए संकल्प दिलाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा ने किया ।कार्यक्रम का संचालन प्रभारी जगदीश चंद्र मंत्री ने किया। कार्यक्रम में भारत छोड़ो आंदोलन की झांकी प्रस्तुत की गई ।वही उच्च विद्यालय हरपुरा में संस्था प्रधान निहाल सिंह,उप्रावि जगपुरा में संस्था प्रधान भगवान शंकर शर्मा व प्राथमिक विद्यालय धामनिया में भी गांधी जी शास्त्री जी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी गयी और रामधुनी गा कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर मोहम्मद शाबिर रँगरेज,देवी लाल गुर्जर,पंकज त्रिवेदी,दुर्गा देवी बलाई,संजू बलाई,टीना कुमारी तेली,राजकुमार चौधरी,मनीषराज,रमेश गर्ग,लोकेंद्र कुमार, सहित आदि उपस्तिथ थे।