कांग्रेस सेवादल ने केसी देवी स्कूल में मनाई जयंती, प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
अनिल कुमार खींची
ब्यावर ।स्मार्ट हलचल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से कुमावत कॉलोनी स्थित केसी देवी मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी एवं प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सेवादल की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के नौ विद्यार्थियों को रैकेट सेट एवं रजिस्टर-पेन सेट देकर सम्मानित किया गया।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आयोजित विचार संगोष्ठी में विद्यालय की छात्रा प्रियंका रावत ने प्रथम तथा राजकुमार रावणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों को भी सम्मानित किया गया।
प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा ने कहा कि विद्यार्थियों को गांधीजी एवं शास्त्रीजी के जीवन से प्रेरणा लेकर देशसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और उन्होंने अपना जीवन देशसेवा के लिए समर्पित किया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमाराम राणवा ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष बालूराम सेन, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मगन सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद माथुर, जिला उपाध्यक्ष मुकेश जोशी, जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेश कुमार, जिला सचिव कमलेश बोहरा, मीडिया प्रभारी सोनू चौहान, राधेश्याम शर्मा, नरेंद्र भट्टनगर एवं करण जोशी सहित सेवादल पदाधिकारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।