खराब हैंडपंपों से लेकर बंद रोड लाइटों तक, लगातार करवा रहे समस्या का समाधान — वार्डवासियों ने जताया आभार
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।वार्ड संख्या 31 में वार्डवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षद लोकेश सामरिया लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। चुनाव से पहले वार्डवासियों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पार्षद द्वारा क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त करवाने के साथ ही बंद पड़ी रोड लाइटों एवं लाइट पोल की समस्याओं का भी समाधान करवाया जा रहा है।वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही थीं। इन समस्याओं को लेकर वार्डवासियों द्वारा कई बार शिकायतें भी की गई थीं। पार्षद लोकेश सामरिया ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं कर्मचारियों से समन्वय कर इनके समाधान की पहल की। कई स्थानों पर खराब हैंडपंपों को ठीक करवाया गया, वहीं बंद पड़ी लाइटों को भी दुरुस्त करवाने का कार्य किया गया।
वार्डवासियों का कहना है कि पार्षद केवल आश्वासन देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मौके पर पहुंचकर समस्याओं को देखते हैं और उनके समाधान के लिए प्रयास करते हैं। वार्ड में लगातार हो रहे कार्यों से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर वार्डवासियों ने पार्षद लोकेश सामरिया का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि मिला है, जो वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर गंभीरता से काम कर रहा है। लोगों ने उत्साह के साथ “ऐसा हो हमारा पार्षद, जो वार्ड की समस्याओं को दूर करे” और “लोकेश सामरिया जिंदाबाद” जैसे नारे भी लगाए।
वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह सक्रियता के साथ आगे भी वार्ड की शेष समस्याओं का समाधान होगा और वार्ड में विकास कार्यों को गति मिलेगी।